वहीं, सूचना मिलते ही एसडीएम ऋतु पूनिया, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल अभिषेक सिरोही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, कमलेश, धन्नो, रामप्यारी, मुन्नी, रमेशो, जसमती, नीतू, संदीप, राजकरण, सोनू, सोराज प्रधान और रतनलाल आदि ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सीएम राहत कोष से मृतक पक्ष को दिलाएंगे पांच लाख
प्रथम दृष्टया विद्युत निगम की लापरवाही सामने आ रही है, क्योंकि लाइन बनने का कार्य पूरा होने से पहले ही उसमें करंट छोड़ दिया गया। जिसकी चपेट में आकर गौरव की मौत हो गई। मृतक पक्ष को पांच लाख रुपये की सहायता विद्युत निगम और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाई जाएगी। -ऋतु पूनिया, एसडीएम देवबंद
एई रेवन्यू व एसडीओ नागल को सौंपी जांच, जेई के निलंबन की संस्तुति
मृतक पक्ष को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दे दिया गया है। मामले की जांच एई रेवन्यू मो. रजा और एसडीओ नागल राजकुमार को सौंपी गई है। साथ ही विभागीय लापरवाही मानते हुए जेई राहुल बंसल के निलंबन की संस्तुति अधीक्षण अभियंता (एससी) से की गई है।
अनिल कुमार गर्ग, अधिशासी अभियंता, देवबंद
एक्सईएन, एसडीओ, जेई व लाइनमैन समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी
मृतक के पिता पवन कुमार ने बताया कि गांव के पास विद्युत निगम नई हाईटेंशन लाइन बना रहा है, जो सीधे गांव में आ रही है। पास में ही देवबंद के एक व्यक्ति ने जमीन को ठेके पर लेकर गेहूं की फसल बो रखी है। सुबह उसका पुत्र गौरव शौच करने के लिए जंगल में गया था। लेकिन हाईटेंशन लाइन नीचे लटकी हुई थी। जिसके चलते गौरव उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पवन ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक्सईएन अनिल कुमार गर्ग, एसडीओ अमित कुमार त्यागी, जेई राहुल बंसल, लाइनमैन सतोरा समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/