फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में ग्रामीण की हत्या कर शव तालाब में फेंका, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Mon, 27 May 2019 06:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद के गंगोह थानाक्षेत्र में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने तालाब के किनारे शव देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कोतवाल और सीओ ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ने पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर साथी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव मोहडा के ग्रामीणों ने तालाब के किनारे देवी मंदिर के नजदीक 55 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा पुत्र साधु राम शर्मा का शव पड़ा देखा। इसका पता लगते ही वहां ग्राम प्रधान मनोज शर्मा व परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर सीओ रामशरण सिंह और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राधेश्याम गांव पहुंचे। मृतक के शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस जांच के मुताबिक उसके सीने पर धारदार हथियार से वार किया गया था।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के बेटे ने गांव के ही सुनील और उसके साथी पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। आरोप है कि सुनील रविवार रात एक बजे उसके पिता को घर से बुला कर ले गया था। 

पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह इससे पहले ही फरार हो गया। वहीं उसके आंगन में पड़ी चारपाई खून से सनी हुई थी। आसपास जमीन पर भी खून पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि नामजद आरोपी सुनील शराब का आदि है।
 
आरोपी ने रात में किसी बात पर विवाद होने के बाद सुरेंद्र की हत्या कर दी और शव को सामने ही तालाब में डाल दिया। कार्यवाहक कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें