फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में 12 बजे प्रेमिका के घर कुछ ऐसा करने पहुंचा युवक, परिजनों को लगी भनक और फिर...

Thu, 15 Nov 2018 07:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने दबोच लिया। उसके बाद परिजनों एवं मोहल्ले वालों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले गई। 

विज्ञापन


उधर, इस मामले में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई। बताया गया कि दोनों पक्षों की सहमति से युवक-युवती की शादी तय कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।  

बेहट में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रात करीब 12 बजे कस्बे के एक मोहल्ले में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। बताया गया कि युवक अपनी प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए पहुंचा था, जिसे परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले आई। बुधवार की सुबह युवक एवं युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे। दोनों तरफ के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को दोनों पक्षों में समझौता कराने की बात कही। 

इसके बाद दोनों पक्षों के लोग युवती के घर पर गए, जहां दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में जिम्मेदार लोगों की मध्यस्थता से युवक एवं युवती के परिजन उनकी शादी करने के लिए रजामंद हो गए। 

बताया गया कि दोनों पक्षों की सहमति से शादी की तिथि भी तय कर दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला है कि युवक युवती की शादी करने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, फिर भी आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें