मेरठ में हाईटेक पुलिसिंग के साथ-साथ अब थानों की सूरत भी बदली जा रही है। साफ सफाई और थानों की बिल्डिंग में निर्माण चल रहा है। इसके जीर्णोद्धार के लिए पैसा स्थानीय गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधियों द्वारा देना बताया गया है।
अपराध शाखा के कार्यालय की बिल्डिंग पुलिस लाइन में बनाई गई। जिसमें साइबर सेल, इंवेस्टीगेशन सहित कई शाखा में तैनात पुलिस वाले बैठते हैं। जिसकी मॉनीटरिंग एसपी क्राइम और एएसपी/सीओ क्राइम करते हैं। पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए कई आधुनिक यंत्र भी लगाए गए। उसके बाद थानों की खस्ता हालत सुधारी गई। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि सदर बाजार, देहली गेट, हस्तिनापुर, भावनपुर, मुंडाली व किठौर थाने में निर्माण, साफ सफाई, रंगाई-पुताई हो चुकी हैं।