फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शाकंभरी में भीषण बारिश से मची तबाही, दुकानों में घुसा पानी; हाईवे डूबा, कई गांवों का संपर्क कटा

Mon, 10 Aug 2026 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

शिवालिक पहाड़ियों में सोमवार रात हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में शाकंभरी नदी उफान पर आ गई। भूरादेव मंदिर के पास नदी में बाढ़ आने से किनारे की दुकानों में पानी घुस गया। मिर्जापुर क्षेत्र की कई बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ने से सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर भी पानी आ गया।
विज्ञापन
शाकंभरी खोल में पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवालिक पहाड़ियों में सोमवार रात हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। भूरादेव मंदिर के पास शाकंभरी खोल में देर रात बाढ़ आ गई। बताया गया कि इस बरसात के मौसम में पहली बार शाकंभरी नदी में इतना अधिक पानी आया है।

विज्ञापन


नदी किनारे स्थित खिलौनों और अन्य सामान की दुकानों में पानी घुस गया। अचानक पानी आने से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में पानी भरने से सामान को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: कहीं करोड़ों की कांवड़, कहीं झांकी का क्रेज; रफ्तार भर रहीं शिवभक्तों की केसरिया कतारें

विज्ञापन
Trending Videos

हाईवे पर फिर पहुंचा बरसाती नदियों का पानी
मिर्जापुर क्षेत्र में भी बारिश के बाद कई बरसाती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। शाहपुर गाड़ा, पाडली और नौगांवा समेत कई बरसाती नदियां उफान पर आ गईं। इनके पानी का असर सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर भी दिखाई दिया।

हाईवे पर पानी आने से यातायात प्रभावित हुआ। आसपास के गांवों के निचले इलाकों में भी पानी पहुंच गया। कई ग्रामीणों के घरों तक बरसाती पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुल के पाइप में कचरा फंसने से गांवों में घुसा पानी
गांव जाटोंवाला स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर जाने वाले पुल के नीचे बने पाइपों में कचरा फंस गया। इसके कारण पानी की निकासी प्रभावित हुई और गांगरोह नदी का पानी आसपास के इलाकों में फैल गया।

पानी असगरपुर और महमूदपुर गांवों तक पहुंच गया। कई किसानों के खेतों के साथ आम और लीची के बाग भी जलमग्न हो गए। इससे किसानों को नुकसान की आशंका है। निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में भी पानी घुसने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

अधिकारी मौके पर पहुंचे, नुकसान का लिया जायजा
बारिश और जलभराव की सूचना मिलने के बाद एसडीएम विकास पांडे और तहसीलदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बरसाती नदियों के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें