फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड: हरीश रावत ने BJP सरकारों को ठहराया जिम्मेदार, आश्रित परिवारों के लिए उठाई ये बड़ी मांग

Sat, 09 Feb 2019 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शराब से मरने वालों के आश्रितों को यूपी और उत्तराखंड की सरकारें पांच लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी देने का काम करें। उन्होंने शराब कांड के लिए दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। हरीश रावत ने ये सभी बातें सहारनपुर में कही।

विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र में शराब से मरे लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के बाद देहरादून लौटते वक्त असम प्रभारी हरीश रावत यहां स्थानीय कांग्रेसियों के अनुरोध पर कुछ देर के लिए रुके थे। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ निगम के पूर्व निदेशक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। दोनों प्रदेशों में कानून व्यवस्था बदहाल है। शराब माफिया पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे अगले सप्ताह सहारनपुर में शराब से मरे लोगों के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना देंगे। रावत ने कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें सत्ता के नशे में चूर हैं। शराब कांड इसकी कड़वी सच्चाई है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर भी दोनों राज्यों की सरकारें बुरी तरह पिछड़ गई हैं। आसन्न लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसकी हकीकत बताते का काम करेगी।  

इस दौरान घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधान नासिर अली, चौ मनोज, चौ बबलु, महबूब तल्हेड़ी, फरमान मलिक, अरशद मलिक, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अब्दुल हसीब, आमिर अली, युसुफ मलिक, इमरान ठेकेदार आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें