सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मास्टरमाइंड चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' की रिहाई की मांग को लेकर महिलाओं ने तहसील पर कब्जा करते हुए सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ 'रावण' की रिहाई की मांग को लेकर क्षेत्रीय दलित महिलाओं ने तहसील पर कब्जा जमाते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया और मेन गेट बंद कर किसी को भी अंदर बाहर नहीं जाने दिया। कुछ देर के लिए महिलाओं ने तहसील के सामने हाईवे पर भी जाम लगाया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने महिलाओं को समझाकर हाईवे से हटाया और अंदर लेकर गईं। यहां एसडीएम एवं सीओ ने उनका ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी और किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।