शुक्रवार तड़के आयकर विभाग की टीम ने कई जिलों में छापेमारी की। इस दौरान मेरठ में तैनात एरिगेशन डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर सुधीर कुमार शर्मा से जुड़े कई ठेकेदारों के आवास पर छापेमारी की गई।
मेरठ में शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे आयकर विभाग के 140 लोगों की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि कार्रवाई में मेरठ, दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद व देहरादून आयकर कार्यालय की टीमें शामिल है।
मेरठ में तैनात एरिगेशन डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर सुधीर कुमार शर्मा से जुड़े ठेकेदारों एवं रिश्तेदारों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। सुधीर कुमार शर्मा के साथ ही ठेकेदार अजय कुमार गोयल के ठिकानों पर छापेमारी। सिंचाई विभाग के ठेकेदार अजय चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। उनके यहां सुबह से ही छापेमारी शुरू कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि मोदी बेनामी संपत्ति है जिसमें नगदी और सोने चांदी व जेवरात मौजूद हैं। आयकर विभाग की कारवाई जारी है।