पुलिस टीम को नजदीक आता देख कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गुड़्डु पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम भगौली और पाताल सिंह उर्फ पातालिया पुत्र रिच्छु निवासी ग्राम बुडारिया थाना टाण्डा जिला धार, मध्यप्रदेश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
इनके साथ ही पुलिस ने उनके तीन अन्य साथियों छोटु पुत्र रेव सिंह ग्राम नरवाली थाना टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेश, गंगू पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम गूडा थाना टाण्डा जिला धार मध्य प्रदेश और गणपत उर्फ गणेश पुत्र दितिया निवासी रणजीतगढ थाना बोरी जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश को भी पकड़ लिया।
पूछताछ में बदमाशों ने थाना नागल के शुगर मिल में एक साथ आठ घरों में हुई चोरी की बात स्वीकार की। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक अर्टिगा कार, दो तमंचे, कारतूस, चोरी किए गए जेवर और 5600 की नगदी मिली है।