फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमाई सियासत: मेरठ में भाजपा नेता बोले- देश में आतंकी हमले विपक्ष करा रहा, राहुल गांधी पर की ये टिप्पणी

Fri, 06 Sep 2024 03:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में भाजपा नेता के बयान को लेकर इन दिनों सियासत गरमा गई है। यहां प्रभारी मंत्री ने बयान देते हुए कहा कि देश में भाजपा की सीटें कम होने के बाद से आतंकवादी हमले होने शुरू हो गए, जिसकी वजह विपक्ष है।
विज्ञापन
मेरठ में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आतंकी हमले विपक्ष की वजह से हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देती हैं, जो देश के लिए घातक साबित हो सकते हैं। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


भाजपा की सीटें कम होने के बाद से आतंकवादी हमले होने शुरू हो गए, जिनकी वजह ये ही लोग हैं। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश का नाम नीचा करते हैं।

अखिलेश यादव भी ऐसा ही कर रहे हैं। मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ये बातें गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में कोई आतंकवादी हमला  नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: UP: महंगी पड़ सकती है अनजान महिला की दोस्ती, न्यूड वीडियो काॅल आए तो करें ये काम, सबक है मेरठ की ये घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोगों को जाति बिरादरी में बांटकर तोड़ने का काम करती है, जबकि भाजपा ने हर वर्ग के लिए सर्वांगीण विकास का काम किया। भाजपा के सदस्यता अभियान पर
बताया कि इसी 2 और 3 सितंबर के बीच में भारतीय जनता पार्टी के 10 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर 2 लाख 62 हजार से ज्यादा बूथ हैं और हर बूथ पर 200 लोग सदस्य बनेंगे। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि महानगर का लक्ष्य 2.50 लाख का है और जिले का लक्ष्य 4 लाख लोगों को सदस्यता दिलाने का है। यह सदस्यता अभियान पहले चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा और दूसरे चरण में 2 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक होगा। 

उन्होंने बताया कि भाजपा का सदस्य इसलिए बनना जरूरी है क्योंकि ये पार्टी जाति, लूट खसोट की राजनीति नहीं करती, बल्कि इस पार्टी में कार्यकर्ता का विकास होता है। भाजपा अपने माध्यम से व्यक्ति का निर्माण, व्यक्ति के माध्यम से समाज का निर्माण, और समाज के माध्यम से प्रदेश और देश का निर्माण करती है। इसलिए आज देश मोदी जी के नेतृत्व में नए शिखर छूता जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें