फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: किसानों को दाम मिला कम, उपभोक्ताओं तक महंगा पहुंचा चावल

Wed, 06 Jan 2021 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • किसानों को दाम मिला कम, उपभोक्ताओं तक महंगा पहुंचा चावल
  • 500 से 800 रुपये प्रति क्विंटल कम रहा बासमती धान का भाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार बासमती धान का रेट भले ही किसानों को गत वर्ष से कम मिला हो, लेकिन उपभोक्ताओं को उसका फायदा नहीं मिल रहा है। बासमती की विभिन्न प्रजातियों के भाव इस बार 500 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक कम रहा,  लेकिन इसकी तुलना में चावल के भाव में कमी  नहीं आई है। जबकि बासमती की प्रजाति पूसा नंबर-1 (तूडल) के चावल का रेट गत वर्ष से भी करीब 1200 रुपये प्रति क्विंटल अधिक चल रहा है। इसकी वजह इस चावल का निर्यात मानी जा रही है।

विज्ञापन


बासमती धान का रेट इस बार किसान के लिए लाभकारी साबित नहीं हुआ। गत वर्ष की तुलना में इस बार बासमती की विभिन्न प्रजातियों का मंडी में भाव 500 से 800 रुपये प्रति क्विंटल कम रहा, लेकिन कम भाव का जितना फायदा उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल रहा।

यह भी पढ़ें:  यूपी: अपराधियों ने बदले अपराध करने के तौर-तरीके, वारदात खोलने में छूट रहे पुलिस के पसीने
विज्ञापन


बासमती की प्रजाति 1509 के धान का रेट  जहां 500 से 600 रुपये कम रहा है, वहीं चावल का थोक भाव करीब 200 रुपये ही कम चल रहा है। इसी प्रकार अन्य प्रजातियों के चावल के भाव की स्थिति है। जबकि बासमती की प्रजाति पूसा नंबर-1 (तूडल) का भाव इस बार औसतन 200 से 300 रुपये तक कम रहा, लेकिन गत वर्ष करीब 5000 रुपये बिकने वाले इसके चावल का रेट इस समय 6200 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।

मंडी सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि पूसा नंबर-1 के बढे़ भाव का कारण इस प्रजाति के चावल का खाड़ी देशों में निर्यात होना है। साथ ही इस बार इसका रकबा भी कम था,  जबकि अन्य प्रजातियों के रेट तुलनात्मक रूप से सही चल रहे हैं।
विज्ञापन


पैकिंग के बाद चावल के दाम की स्थिति
बाजार में कई ब्रांड के चावल की आवक है। हर ब्रांड का अपना रेट है। उसमें एक ब्रांड 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल है तो  प्रजाति 1401 का भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक है। वहीं, बासमती चावल में 5800 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल तक थोक दाम है। इससे जाहिर है कि किसान के खेत से निकलने वाला चावल उपभोक्ताओं की थाली तक पहुंचने में कितना महंगा हो जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें