फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने

Sun, 06 Feb 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अधिकारियों का कहना है कि हाथी की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई है। मौके पर पहुंचे वाइल्डलाइफ के देवव्रत कुमार ने बताया कि हाथी मखना नस्ल का है, जिसके दांत नहीं होते हैं। इसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है। उन्होंने इसे बड़ी क्षति बताया है।
विज्ञापन
elephant - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिवालिक वन प्रभाग की मोहड रेंज में रविवार सुबह जंगल की ओर से आ रहा एक मखना हाथी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सुबह के समय गश्त से लौट रहे वन विभाग के कर्मचारियों ने रेंज अधिकारी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रेंज अधिकारी एमके बलोदी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम बुलाकर पोस्टमार्टम के बाद हाथी को गड्ढा खोदकर नमक डालकर दबाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Passed Away: 'स्वर साम्राज्ञी' के लिए मेरठ के गौरव ने सजा लिया संग्रहालय, हर कोना बयां करता है अलग कहानी
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि हाथी की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि हाईटेंशन लाइन के तार जमीन से मात्र 9 फीट की ऊंचाई पर लटके हुए थे, जिनकी चपेट में आने से ही हाथी को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया कि हाथी शिवालिक के जंगल से हिंडन नदी के किनारे किनारे आ रहा था। मौके पर पहुंचे वाइल्डलाइफ के देवव्रत कुमार ने बताया कि हाथी मखना नस्ल का है, जिसके दांत नहीं होते हैं। इसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है। उन्होंने इसे बड़ी क्षति बताया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद डीएफओ श्वेता सेन रेंज अधिकारी एमके बलोदी स्टाफ सहित मौके पर ही मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की टीम पहुंचने के बाद हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें