फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में बिखरेगी नवाज देवबंदी की शायरी, दुनिया को देंगे सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

Fri, 18 Jan 2019 01:56 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डॉ. नवाज देवबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुनियाभर में अपनी शायरी से धूम मचाने वाले डॉ. नवाज देवबंदी आस्था के महाकुंभ में अपनी शायरी की खुश्बू बिखेरेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के विशेष निमंत्रण पर देवबंदी 19 जनवरी को प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


डॉ. नवाज देवबंदी को प्रयागराज के महाकुंभ के अवसर पर आमंत्रित किया जाना ही सांप्रदायिक सौहार्द और मानवता प्रेम का एक अनूठा उदाहरण है। उनकी शायरी जहां प्यार, मोहब्बत और जीवन व समाज के विषयों पर आधारित होती है उसी के साथ साथ विशेष रुप से उनकी शायरी देश प्रेम, सद्भाव, सांप्रदायिक सौहार्द और मानवतावादी विचारधारा का भी प्रतीक है। 

आस्था के महाकुंभ में आमंत्रित किए जाने को लेकर गुरुवार को डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि कुंभ मेले के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज द्वारा उन्हें आमंत्रित किया जाना मेरे और मेरी शायरी के लिए सौभाग्य भी है और गौरवपूर्ण भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वह संगम नगरी में मानवता, देशप्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द की ऐसी खुश्बू छोड़कर आएंगे जो बहुत देर तक महकती रहे। साथ ही उनका यह भी प्रयास होगा कि मेरा काव्य पाठ मोहब्बत, स्नेह और भारतीय परंपरा के इतिहास का सुनहरा अध्याय साबित हो। 

देवबंदी ने कहा कि इस देश की विशेषता यही है कि जहां राम नाम का जाप होता है, वहीं रहीम की वाणी भी सुनने को मिलती है। यही वो खास बात है जो इस देश को हिंदुस्तान बनाती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें