फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: स्मार्ट सिटी योजना के तहत साइकिल रैली का आयोजन, नगरआयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 20 Sep 2020 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
cycle rally, saharanpur smart city - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत रविवार को साइकिल फाॅर चेंज चैलेंज रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सिटी के सीओ एवं नगर निगम के नगरआयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने साइकिल रैली को रिबन काटकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में नगर निगम के कर्मचारियों सहित शहर के युवाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


जिले को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद और पर्यावरण को स्वच्छ व शरीर को स्वस्थ रखने के उद्देश्य के साथ रविवार सुबह शहर के हसनपुर चुंगी से साइकिल फाॅर चेंज चैलेंज रैली का आयोजन किया गया। हसनपुर चुंगी से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। 

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि साइकिल फॉर चेंज चैलेंज का आयोजन स्वस्थ रहने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से कराया गया है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में सहारनपुर नगर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना के तहत साइकिल ट्रैक का निर्माण भी कराया जाएगा। इस साइकिल रैली में शहर के सैकड़ों युवा शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें