फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सड़क दुर्घटना में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

Sun, 20 Sep 2020 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ambulence - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा के रहने वाले कुछ मजदूर पंजाब में ईंट के भट्टे पर मजदूरी करते हैं। रविवार को सभी डीसीएम में सवार होकर निकले थे। यहां सहारनपुर के तीतरो थाना क्षेत्र में उन्होंने कुछ देर के लिए वाहन को सड़क के किनारे पर खड़ा किया था।

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। वहीं आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घायलों के परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें