फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बिजली कटौती ने किया परेशान, घरों की छतों पर, गलियों में घूमकर रात गुजारने को मजबूर लोग

Thu, 24 Jun 2021 07:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत

सार

विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पूरे माह विद्युत बिल जमा करने के बाद भी लोगों को आवश्यकता के अनुसार विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में क्षेत्र में अंधाधुंध विद्युत कटौती होने से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि रात्रि में लोगों को मकानों की छतों और गलियों में घूमकर काटनी पड़ रही है। शिकायत करने के बाद भी कोई विद्युत निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं। 

विज्ञापन


विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पूरे माह विद्युत बिल जमा करने के बाद भी लोगों को आवश्यकता के अनुसार विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही है। जहां एक ओर भीषण गर्मी से लोग परेशान है, वहीं अंधाधुंध विद्युत कटौती से लोगों की मुश्किलें ओर बढ़ गए है। पिछले एक माह से लगातार निगम के अफसरों द्वारा अघोषित अंधाधुंध विद्युत कटौती की जा रही है, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

लोगों का कहना है कि निगम के अफसरों का विद्युत समस्याओं के निस्तारण पर कोई ध्यान नहीं है। जांच के नाम पर खुलेआम लोगों को डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है, लेकिन सूचना के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


अंधाधुंध विद्युुत कटौती से पेयजल संकट गहरा गया है। विद्युत यंत्र भी शोपीस बन गए हैं। उधर, जेई राज कुमार ने कहा ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही सप्लाई दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें