फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 07 Aug 2018 08:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

यहां बच्चों को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह घटना यूपी के सहारनपुर जिले की है।

विज्ञापन


छुटमलपुर में थाना क्षेत्र के ग्राम खुजनावर में यह घटना सोमवार की देर रात की है। गांव खुजनावर में बच्चों की किसी बात को लेकर इलयास और रहीस आदि के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले। इसमें आठ लोग घायल हो गये। 

घायलों में एक पक्ष के शहजाद पुत्र नौशाद, आदिल पुत्र रहीस, असरफ एवं नौशाद पुत्रगण खलील, फैसल पुत्र नौमान और दूसरे पक्ष के साजिद पुत्र इंसार, गालिब पुत्र साजिद एवं आकिन एवं आबाद पुत्रगण इलयास गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। यदि फिर भी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें