भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही को ग्राम रामनगर जाते समय कुछ युवकों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। कमल सिंह वालिया की सुरक्षा में सिपाही लाला सिंह को तैनात किया गया है।
वहीं एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार सोमवार शाम लाला सिंह ग्राम रामनगर में कमल सिंह वालिया की सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहा था। रास्ते में वाहन खड़े करने को लेकर कुछ युवकों को सिपाही लाला सिंह ने हटाने के लिए कहा। जिस पर आरोपी युवक उससे भिड़ गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। किसी प्रकार वह बचकर वहां से निकला। जिस पर उसने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
हथियार निकालते ही भाग गए आरोपी
सिपाही लाला सिंह का कहना है कि उसे कुछ युवकों ने रामनगर के निकट घेरकर उन पर हमले का प्रयास किया। उसने अपने पास रखे असलहे को निकाल लिया। जिसे देखते ही आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।