फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बजरंग दल के कार्यकर्ता पर चाकू से हमला, घायल की हालत गंभीर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 18 Jul 2022 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चिलकाना रोड पर एक स्कूल के पास युवकों के गुट ने बजरंगल दल के कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चिलकाना रोड पर एक स्कूल के पास युवकों के गुट ने बजरंगल दल के कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। चाकू से कार्यकर्ता के सीने पर वार किए गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया। देहात कोतवाली पुलिस ने स्कूल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ निवासी राहुल सैनी ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसका भाई प्रशांत सैनी चिलकाना रोड स्थित एक स्कूल से परिवार के बच्चों को लेने गया था। स्कूल के बाहर प्रशांत की मोटरसाइकिल खराब हो गई। इसका पता लगने पर राहुल दूसरी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Police raid: कई राज्यों में सिंडिकेट कैसिनो का अरबों का धंधा, लग्जरी कारों से रिसॉर्ट आते थे आरोपी, युवतियों को मिलते थे 10 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल कहना है कि वह स्कूल के बाहर प्रशांत के साथ खड़ा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के छह-सात युवक वहां आए और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने प्रशांत के सीने पर चाकू से वार किए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो आरोपी फरार हो गए। लहुलूहान होकर प्रशांत जमीन पर गिर गया।

राहुल ने प्रशांत को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कूल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। युवक कौन थे और क्यों हमला किया है, इस बारे में प्रशांत और उसके परिवार के सदस्यों को भी जानकारी नहीं है।

पता लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। संगठन के ब्लोपासना प्रमुख कपिल का कहना है कि जिस प्रकार प्रदेश में कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं, उसी कड़ी में सक्रिय कार्यकर्ता प्रशांत पर हमला किया गया है। प्रशांत को दूसरे समुदाय के युवकों ने जान से मारने की कोशिश की है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। किस रंजिश में हमला किया गया है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें