फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: निर्माण कार्य की रंजिश में हमला, ग्राम प्रधान के पिता की मौत

Sun, 16 Oct 2022 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देवबंद के जटोल दामोदरपुर गांव में निर्माण कार्य की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल वर्तमान प्रधान मोनू के पिता सेवाराम (60) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में जटोल दामोदरपुर गांव में निर्माण कार्य की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल वर्तमान प्रधान मोनू के पिता सेवाराम (60) की मौत हो गई। जबकि प्रधान घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जटोल दामोदरपुर गांव में निर्माण कार्य को लेकर ग्राम प्रधान मोनू का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम पुलिस ने गांव पहुंच कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन रात के समय सरिया उठाने को लेकर फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़ें: Meerut:  सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, भतीजा घायल, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
विज्ञापन


आरोप है कि एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने प्रधान मोनू और बीच-बचाव को आए उनके पिता सेवाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सेवाराम सिर में चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी उपचार कर दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सभी आरोपी फरार हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें