फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिया साबरी ने देवर और ननद के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Sun, 06 Jan 2019 12:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आतिया साबरी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर करने वाली आतिया साबरी ने दहेज उत्पीड़न एवं जहर देकर जान से मारने की कोशिश के आरोप में अपने एक देवर एवं तीन ननद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। तीनों को कोर्ट ने नोटिस भेजकर 29 जनवरी को तलब किया है। 

विज्ञापन


सहारनपुर शहर के आली की चुंगी निवासी आतिया साबरी ने 12 दिसंबर 2015 को महिला थाना में अपने पति वाजिद अली, ससुर सईद अहमद, सास महराज और एक देवर एवं तीन ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं जहर देकर हत्या करने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने पति, सास एवं ससुर को गिरफ्तार भी किया था। बाद में तीनों आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। महिला थाना पुलिस ने मामले की चार्जशीट में देवर एवं तीन ननदों को आरोपी नहीं बताया था। आतिया साबरी ने जांच में निकाले गए चारों आरोपियों के खिलाफ अब हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आतिया ने बताया कि हाईकोर्ट ने चारों को नोटिस जारी कर 29 जनवरी की तारीख लगाई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें