फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस में किसानों ने उठाई आवारा पशुओं की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दिवस में किसानों ने उठाई आवारा पशुओं की समस्या
विज्ञापन


मोदीनगर। क्षेत्र में आवारा पशुओं से फसल के होने वाले नुकसान के विरोध में शनिवार को किसानों ने थाने के सामने प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आवारा पशुओं के चलते क्षेत्र में गेहूं की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसके चलते वह रातों को खेतों में पहरा देने को विवश हैं। एसडीएम पवन कुमार अग्रवाल ने कहा समस्या को देखते हुए फिलहाल आवारा पशुओं के लिए अस्थाई आश्रय स्थल बनाया जाएगा।
शनिवार को किसान नेता बिट्टू खंजरपुर के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में किसान थाने में आयोजित थाना दिवस में पहुंचे। किसानों ने थाने में प्रदर्शन किया, तत्पश्चात किसान थाना दिवस में मौजूद एसडीएम से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन द्वारा किसानों ने आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया। किसान नेता बिट्टू खंजरपुर ने बताया कि एक तो गन्ना भुगतान न होने के चलते वैसे ही किसानों की हालत खराब है। आने वाले दिनों में गेहूं की फसल से उम्मीद थी, मगर वह भी लगता है कि पूरी नहीं हो सकेगी। क्योंकि क्षेत्र में आवारा पशुओं के प्रकोप के चलते गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पहुंच गई है। वे चाहते हैं प्रशासन मामले में जल्द कार्रवाई करें। वहीं किसानों ने दिन में गांवों में बिजली न मिलने के बारे में भी अधिकारियों से शिकायत की। इस विषय में एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए एक दो दिनों के अंदर हापुड़ रोड स्थित खाली जमीन पर टीनशेड लगाकर आवारा पशुओं के लिए अस्थाई आश्रय स्थल बनाया जाएगा। इसकी नगरपालिका परिषद व्यवस्था करेगा। आश्रय स्थल में पशुओं के चारे व जल आदि का उचित व्यवस्था की जाएगी। पूरा कार्य ईओ अनुज कौशिक निर्देशन में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार जब क्षेत्र की गोशाला में कार्य शुरू हो जाएगा तो आवारा पशुओं को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस दौरान रामपाल, देवेंद्र सिंह, कंटू, प्रवीण, उम्मेदपाल, बिरजू व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें