हादसे में चार घायल, जिला अस्पताल पहुंचाया
टक्कर के बाद चारों लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीन वर्षीय आहिद चंडीगढ़ रेफर
चिकित्सकों ने तीन वर्षीय आहिद की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं गुलशेर, शाहिद और हैप्पी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
परिवार का इकलौता बेटा था नरेंद्र
परिजनों के अनुसार नरेंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता था। उसके परिवार में पत्नी और सात व पांच वर्ष की दो बेटियां हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।