पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली और घायल मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की मुकेश द्वारा बताई गई दिशा में तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। रात में ही एसएसपी दिनेश कुमार तथा एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मामले की जानकारी ली। इस मामले में मुकेश चौधरी ने जनकपुरी थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मौका वारदात के खुलासे के लिए जनकपुरी तथा सदर कोतवाली पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं। इनके अलावा स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/