फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर भर में जलभराव, खुली नाला सफाई की पोल

Sat, 02 Jun 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
  अचानक आई बारिश से ही शहर में नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। जब मानसून आएगा तो शहर का क्या हाल होगा? शुक्रवार रात की बारिश में शहर के दर्जनों इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया। जलनिकासी का कोई इंतजाम था ही नहीं। ऐसे में जनता बुरी तरह से परेशान होकर रह गई।
विज्ञापन

मानसून से पहले नगर निगम नालों की सफाई का दावा कर रहा है। अभियान भी चलाने की बात कही जा रही है। लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश में दावों की पोल गई। सच सामने आ गया कि नाला सफाई कहीं नहीं हुई है। सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। बारिश होते ही छतरी वाला पीर, पटेल नगर, घंटाघर, प्रह्लाद नगर, ब्रह्मपुरी, भूमिया पुल, खत्ता रोड आदि रोड समेत काफी स्थानों पर जलभराव हो गया। यह हालत तो तब हैं जबकि यह बारिश अचानक ही आई। लंबी नहीं चली। यदि मानसूनी बारिश होगी तो शहर में क्या हाल होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। अहम बात यह है कि नालों की सफाई के लिए निगम हर बार प्लान बनाता है। लेकिन बारिश होते ही शहर का हाल बुरा हो जाता है। इस बार भी यही हुआ है। देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी भरा था और लोग परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें