फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में सगाई रात को हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मेरठ रोड राफन चौराहे के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मवाना क्षेत्र के अलीपुर मोरना निवासी प्रवीण पुत्र ध्यान सिंह थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका 20 वर्षीय भतीजा शिवम मवाना में बीए का छात्र था। रविवार को गांव में ही उसकी सगाई समारोह हुआ था। जिसमें हस्तिनापुर क्षेत्र के भीकुंड गांव निवासी भांजे सौरभ, गौरव पुत्र जगत सिंह आए थे। सौरभ मेरठ में रहकर सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार समारोह के बाद रात में गौरव और शिवम बाइक द्वारा सौरभ को मेरठ छोड़ने के लिए जा रहे थे। मेरठ रोड पर राफन चौराहे के पास नजीबाबाद डिपो की बस ने रॉग साइड में आकर बाइक में टक्कर मार दी थी। अस्पताल में सौरभ को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं शिवम व गौरव को भर्ती किया गया था। गंभीर रूप से घायल शिवम की भी देररात मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गम में बदल गया हंसी-खुशी का माहौल
परिजनों के मुताबिक शिवम का रविवार दोपहर दो बजे सगाई समारोह हुआ था। शिवम की सगाई बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर निवासी युवती से हुई थी। शाम तक भी घर में चहल-पहल थी। तभी पुलिस का फोन आया। जिसके बाद पूरा माहौल गम में बदल गया। रात सौरभ की मौत की खबर परिजनों को लगी कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं, देररात उपचार के दौरान शिव ने भी दम तोड़ दिया। बताया कि सौरभ के पिता बीएसएफ जवान थे और शहीद हो गए थे। थाना पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

------------------
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो घायल
जानीखुर्द। भोला खड़ौली मार्ग पर सोमवार दोपहर कार सामने से आए वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो युवक घायल हो गए।
गांव पेपला निवासी रिंकूू दोस्त आकाश निवासी इदरीशपुर के साथ कार भोला आया था। लौटते समय पेपला के समीप समाने से आये वाहन को बचाने के चक्कर में चालक रिंकू कार से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
---------
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
दौराला। दादरी गांव के सामने सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। खतौली निवासी अभिनव सोमवार को बाइक से मेरठ जा रहा था। दादरी गांव के सामने पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें अभिनव घायल हो गया। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक घटना में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें