एचटी लाइन का तार टूटने से जली ईख।
- फोटो : LAWARD
लावड़। अंदावली-महल संपर्क मार्ग पर सोमवार को एचटी लाइन का तार टूटने से दो किसानों की दस बीघा ईख की फसल जल गई। तिलकराम व बाबू एक ही परिवार से है। सोमवार को उनके खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूट गया, जिस कारण उनकी दस बीघा ईख की फसल जल गई। आग लगते देख आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने पीड़ित किसानों को सूचना दी। आग बुझाने के दौरान नंदू व जॉनी भी मामूली रूप से झुलस गए। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। किसानों की फसल जलने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। तिलकराम व बाबू ने बताया कि कई बार उन्होंने विद्युत विभाग से खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर एचटी लाइन के तारों को बदलवाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कहीं है।