ऐसी व्यवस्था पर काम किया जा रहा है जो महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर सुरक्षा का एहसास कराएगी। सेफ सिटी योजना में जिले के 31 थानों के ऐसे ही 142 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें हॉटस्पॉट का नाम दिया गया है। इन स्थानों की निगरानी बढ़ाकर महिलाओं को शहर की सड़कों पर ऐसा माहौल दिया जाएगा, जिससे वे रात में भी घर से निकलते हुए सुरक्षा का अहसास करेंगी।
सेफ सिटी योजना के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिलाने के लिए ऐसे संवेदनशील स्थानों पर काम किया जाएगा जहां छेड़छाड़ जैसी घटनाएं ज्यादा होती हैं। इन स्थानों की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी, ताकि अपराधी अंधेरे का लाभ न उठा सके। इन हॉटस्पॉट की निगरानी का जिम्मा पुलिस खुद संभालेगी। इसके लिए 31 प्रभारी भी तैनात होंगे।
थानावार चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट
थाने का नाम हॉटस्पॉट
सिविल लाइन 07
लालकुर्ती 06
देहलीगेट 03
ब्रह्मपुरी 03
टीपीनगर 03
लिसाड़ीगेट 03
सदर बाजार 07
मेडिकल 08
नौचंदी 05
दौराला 05
कंकरखेड़ा 05
महिला थाना 05
पल्लवपुरम 04
परतापुर 04
रेलवे रोड 04
कोतवाली 06
गंगानगर 03
सरूरपुर 03
रोहटा 04
जानी 04
मवाना 05
हस्तिनापुर 05
बहसूमा 04
किठौर 04
खरखौदा 05
फलावदा 03
मुंडाली 05
इंचोली 03
किला परीक्षितगढ़ 09
भावनपुर 03
सरधना 04
संवेदशील स्थान शामिल किए गए हैं
हर थाना क्षेत्र में ऐसे स्थान शामिल किए गए हैं जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हैं। योजना के तहत इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पथ प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी।
- जेके श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक