फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्राची बोलीं- भाजपा सरकार में यह अराजकता बर्दाश्त नहीं

Mon, 13 Aug 2018 04:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डॉक्टरों का हाल जानने पहुंची साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल कॉलेज में हमला होने के बाद से अभी तक सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी मेडिकल में भर्ती हैं। हिंदुत्व की नेता साध्वी प्राची भी घायल सीएमएस को देखने पहुंची। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों और स्वास्थ्य मंत्री से भी फोन पर आरोपी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कर्मचारी नेता विपिन त्यागी और दूसरे गुट के कर्मचारी नेता रविशंकर शर्मा से विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी पर विपिन त्यागी ने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया था। इसमें सीएमएस को गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस ने विपिन त्यागी की तहरीर पर सीएमएस समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं अजित चौधरी की तहरीर पर विपिन त्यागी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि अजित चौधरी पर दर्ज केस खत्म होगा, जांच में विपिन द्वारा लगाए गये आरोप फर्जी पाए गए। 

रविवार शाम को साध्वी प्राची ने घायल सीएसएस का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि या तो पुलिस आरोपी विपिन त्यागी और अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार करे नहीं तो वह पुलिस प्रशसन को दिखा देंगी कि कैसे थाना चलाया जाता है। अपनी सरकार में सार्वजनिक स्थल पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसओ मेडिकल सतीश कुमार से कहा कि समझ लें, सरकार भाजपा की है। इस दौरान कुलदीप तोमर, राजेश निगम और अन्य भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन पहुंचे आईओ
मेडिकल थाने में दर्ज केस की विवेचना एसआई प्रमोद कुमार कर रहे हैं। विवेचक शाम को घायल सीएमएस से बयान लेने पहुंचे। अजित चौधरी ने आईओ को बताया कि चार अन्य नाम भी हैं जो अखबार में फोटो छपने के बाद पता चले जिन्होंने हमला बोला था। पुलिस का कहना है कि हमला करने वालों में विपिन के साथ बाहरी लोग भी मौजूद थे।

पुलिस दे रही दबिश
एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि विपिन त्यागी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी कर्मचारी नेता घर से फरार है। जल्द ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें