मौके से बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में रहने के दौरान विवाद भी हुआ
साध्वी थाना भोपा क्षेत्र व शुकतीर्थ के निकटवर्ती गांव इलाहाबांस निवासी एक दुकानदार के मकान में भी रहती थी, जिसका सामान वर्तमान में उसी मकान में रखा हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इसी के साथ ही वह कुछ दिनों पूर्व भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती एक गांव के मंदिर में रह रही थी, जहां किसी बात को लेकर साध्वी का विवाद गांव के उन लोगों से हो गया था जो मंदिर की व्यवस्था देख रहे थे। इस संबंध में साध्वी ने ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुकदमा कायम कराया था, जो पुलिस की जांच में झूठा साबित हुआ।