एक तस्वीर हजार शब्दों का काम करती है। तस्वीरें समय, हालात, खुशी और दुख हर किसी भाव को बयां करने में सक्षम होती हैं। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी ही शानदार तस्वीरें, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो उठेगा।
विज्ञापन
2 of 7
photography
- फोटो : अमर उजाला
गिरते हैं घुड़सवार ही मैदान-ए-जंग में,
वो क्या खाक गिरेंगे, जो घुटनों के बल चलें।
घुड़सवारों की यह तस्वीर हमारे छायाकार ने आरवीसी सेंटर मेरठ में ली है। जहां सुबह के हल्के कुहासे के बीच घोड़ों को दी जाती है कड़ी ट्रेनिंग जिसके बल पर ही वह देश-विदेश में अपनी ताकत का लोहा मनवाते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
photography
- फोटो : अमर उजाला
सर्दियों की शुरुाती ठंड में उगते सूरज को देखना बेहद रोमांचकारी होती है, उतना दिलचस्प होता है उसकी तस्वीरें लेना। नीम के पेड़ की ओट में उपर उठते सूरज की ये शानदार तस्वीर आपको कैसी लगी? हमें जरूर बताइएगा।
4 of 7
sadhu
- फोटो : अमर उजाला
पीले वस्त्र, माथे पर लंबा तिलक और सफेद दाढ़ी, हाथ में माला लिए जाप करता साधु, सामने रखी धार्मिक पुस्तक और धूप से उड़ता खुशबूदार धुआं। ध्यान में तल्लीन साधु की ये तस्वीर मंदिर परिसर में हमारे संवादाता ने हस्तिनापुर से भेजी है।
विज्ञापन
5 of 7
photography
- फोटो : अमर उजाला
भारत एक ऐसा देश जहां के त्यौहार मेले और उत्सव लोगों को ये अहसास कराते हैं कि यहां कितने अलग-अलग परिवेश, भाषा और वेशभूषा के लोग हैं लेकिन उनकी एक पहचान है 'हिंदुस्तानी'। ये तस्वीर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान की है। जहां एक महिला टिपिकल राजस्थानी परिधान में गंगा किनारे पूजा करने पहुंची।
विज्ञापन
6 of 7
photography
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ प्रदूषण से निपटने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी और स्मॉग है कि जाने का नाम नहीं ले रहा। पिछले सप्ताह हाल ये रहा कि सूरज भी ऐसा नजर आया। अमर उजाला के कैमरे में कैद यह तस्वीर इस बात की गवाह है।
इससे पहले की आप असमंजस की स्थिति में आएं, हम आपको बता दें कि यह भी उगते सूरज की एक तस्वीर है, जो घने बादलों के पीछे छुप रहा है। वहीं उड़ान भरते पक्षी ने इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना दिया है। यह देखने में भले ही कुछ अलग हो लेकिन हकीकत में ऐसे नजारों का आनंद उठाने की बात ही कुछ और होती है।