फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सद्दाम इलेवन गेम चेंजर मुजफ्फरनगर को 95 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पूठा स्थित आरएसए क्रिकेट ग्राउंड कुंडा मेंं चल रहे रहिसुद्दीन पहलवान पूर्वा ईलाही बक्श क्रिकेट टूनामेंट में सद्दाम इलेवन ने गेम चेंजर मुजफ्फरनगर क्रिकेट क्लब को 95 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सद्दाम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट खोकर 318 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की ओर से साकिब कसरार ने 95 रन, फराज ने 48 और फाजिल 41 रन की पारी खेली। गेम चेंजर मुजफ्फरनगर की ओर से सहा फाजिल और इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेम चेंजर मुजफ्फरनगर क्रिकेट क्लब की टीम 226 रन ही बना सकी। टीम ओर से तपन चौधरी ने 112 और नैयम शाह ने 63 रन बनाए। सद्दाम इलेवन की ओर से फैजल, साकिब और फुल्ला गाजी ने दो-दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी करने वाले साकिब कसरार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हाजी सैफु, हाजी दानिश सैफी और कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें