मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज (आईबीएस) में एमबीए और एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमबीए वर्ग में हर्षित राणा को मिस्टर फ्रेशर और विदुषी को मिस फ्रेशर चुना गया।
वहीं, एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) वर्ग में कर्नल नितिन ने मिस्टर फ्रेशर और प्रिया ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया। इस अवसर पर संस्थान की उप निदेशिका डॉ. अंशु चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने शैक्षणिक जीवन में निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बनाए रखने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एमबीए समन्वयक डॉ. राहुल शर्मा और एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) की समन्वयक डॉ. मनी गर्ग ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सफल और यादगार शैक्षणिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।