फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने विश्व गोल्ड विजेता शहजर और अखिल को दी बधाई

Thu, 15 Mar 2018 06:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शहजर को बधाई दी
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर भारत को स्वर्ण दिलाने वाले मेरठ के शहजर रिजवी सहित चारों स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई दी है। मैक्सिको में आयोजित आइएसएसएफ विश्वकप में मेरठ के शहजर रिजवी ने दस मीटर एयर पिस्टल में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद भारत की झोली में चार स्वर्ण पदक और आये। आइएसएसएफ विश्वकप में भारत शूटिंग में सबसे ज्यादा पदक हासिल कर पहले स्थान पर रहा है। 

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा कि आइएसएसएफ मेंभारत विश्व में टॉप पर है। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। विश्वकप की समाप्ति के साथ भारत के पास सबसे ज्यादा पदक हैं। उन्होंने मेरठ के मवाना खुर्द निवासी शहजर रिजवी का फोटो भी अपने ट्विटर एकाउंट पर अपलोड किया। उन्होंने बागपत निवासी अखिल शेहरोन, मनु भाकर, ओमप्रकाश मिथरवाल को भी अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पाने पर बधाई दी।

पढ़ें : ISSF विश्व कप: शहजर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, रचा इतिहास
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शहजर रिजवी
बागपत के अखिल शेहरोन ने मेरठ में रहकर ही शूटिंग का अभ्यास किया। उनकी स्कूलिंग भी मेरठ में ही हुई है। इससे पहले उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी ट्वीट कर शहजर को बधाई दी थी। शूटिंग में भारत को टॉप पर लाने में मेरठ के भैंसा गांव निवासी रवि कुमार का अहम स्थान है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक हासिल किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें