फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घुड़सवारी में सचिन चंदेल और जयकृष्णन ने बढ़ाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरवीसी सेंटर में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को वन स्टार इंट्रो व टू स्टार इंट्रो क्रॉस कंट्री की स्पर्धाएं हुईं। वन स्टार इंट्रो क्रॉस कंट्री स्पर्धा में 32 घुडसवारों ने भाग लिया। सबसे कम 36.9 पेनल्टी लेकर आरवीसी सेंटर के घुड़सवार सचिन चंदेल ने अपने घोड़े प्राइड के साथ बढ़त बनाई। 38.1 पेनल्टी के साथ आरवीसी के ही घुड़सवार के. महेश ने घोड़े आर्य के साथ दूसरे स्थान पर बढ़त ली। इसी तरह से 41.9 पेनल्टी लेकर पीबीजी के घुड़सवार मनदीप सिंह अपने घोड़े गंगा के साथ तीसरे व 42 पेनल्टी लेकर पीबीजी के घुड़सवार पवन अपने घोड़े अपोलो के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

टू स्टार इंट्रो क्रॉस कंट्री स्पर्धा में 24 घुडसवारों में बीच 38.2 पेनल्टी लेकर आरवीसी के घुड़सवार जयकृष्णन बी ने घोड़े गगन के साथ बढ़त ली। 38.5 पेनल्टी लेकर एमपीएसइए के घुड़सवार हम्जा आकिल ने घोड़े हर्लीकेन व आरवीसी के प्रदीप कुमार ने अपने घोड़े अग्निपथ के साथ दूसरे स्थान पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह से 38. पेनल्टी लेकर आरटीएसएंडडी हेमपुर के घुड़सवार अंकित ने घोड़े प्रभात के साथ तीसरे स्थान पर बढ़त ली हुई है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें