water tank
- फोटो : अमर उजाला
केस-1
एच ब्लॉक शास्त्रीनगर टंकी वाले पार्क में दो ओवरहेड टैंक बने हैं। इनमें से एक पानी की टंकी 55 साल पुरानी है। ये अपनी तय उम्र पूरी कर चुकी है। टंकी को जर्जर मानकर जल निगम ने इसका उपयोग बंद कर दूसरी टंकी का निर्माण करा दिया, लेकिन पुरानी टंकी को ध्वस्त नहीं कराया।
केस-2
कसेरूखेड़ा में भी बनी पानी की टंकी अपने निर्माण के 50 साल पूरे कर चुकी है। फिलहाल पूरी तरह जर्जर है। इसको लेकर आसपास रहने वाले लोग भयभीत है। इसके बाद भी नगर निगम व जल निगम के अधिकारी इसके संबंध में कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं।