crackers
- फोटो : अमर उजाला
शराब तस्करी रोकेंगी संयुक्त टीमें
दिवाली पर शराब की तस्करी रोकने को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। प्रभावी अंकुश के लिए आबकारी के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। कुल छह टीमें बनाई गई हैं, जो 28 अक्तूबर तक रणनीति के तहत छापामारी अभियान चलाकर तस्करों पर शिकंजा कसेंगी।
खास बात यह है कि टीम को हर दिन की कार्रवाई का विवरण देना होगा। शहरी और देहात दोनों क्षेत्रों की निगरानी के लिए अलग टीमें बनाई गई हैं। प्लान के तहत आबकारी टीम के साथ पुलिस और प्रशासन के अफसर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।