फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU: रशियन कल्चर सेंटर के उद्घाटन के लिए 15 सितंबर को आएंगे एस. जयशंकर, दीक्षांत समारोह के लिए वेशभूषा तय

Tue, 12 Sep 2023 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 15 सितंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) आएंगे। यहां वह प्रबुद्ध लोगों के साथ बात करेंगे और छात्र छात्राओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान 
रशियन कल्चर सेंटर के उद्घाटन में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 15 सितंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में सांसद-विधायकों के अलावा करीब 20 प्रबुद्ध लोगों के साथ बात करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में कैंपस एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। इसकी तैयारी के लिए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने सोमवार को कुलसचिव धीरेंद्र कुमार, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. मृदुल गुप्ता, रशियन कल्चर सेंटर समन्वयक प्रो. आरके सोनी के साथ मंथन कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

दरअसल, रूस की मिनिन युनिवर्सिटी यहां सीसीएसयू परिसर में रशियन कल्चर सेंटर संचालित कर रही है। इस सेंटर में पढ़ाने के लिए मिनिन विवि के प्रो. चुप्रिकोव और प्रो. एलआई सिमिनेंको आ चुके हैं। वह कैंपस के 20 विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

चूंकि सेंटर रूस के विवि द्वारा संचालित होगा, इसलिए 14 सितंबर को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और मिनिन यूनिवर्सिटी के कुलपति के बीच में एमओयू होगा। 15 सितंबर को सेंटर का उद्घाटन विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इस दौरान रूस के राजदूत सहित अन्य मौजूद रहेंगे। 

विवि के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को कुलपति ने विदेश मंत्री के कार्यक्रम को लेकर न सिर्फ जिम्मेदारियां सौंपी, बल्कि हर काम समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए। 

विदेश मंत्री पहले विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे और फिर सेंटर का उद्घाटन। इसके बाद वह कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में सांसद, विधायक व प्रबुद्ध वर्ग के साथ बातचीत करेंगे।

एजूकेशन के लिए इंटर एक्सचेंज होंगे विद्यार्थी
मिनिन और सीसीएसयू के बीच एमओयू के तहत विद्यार्थियों को इंटर एक्सजेंच करके पढ़ाया जाएगा। उन्हें न सिर्फ भाषाई और संस्कृति आधारित शिक्षा दी जाएगी, बल्कि शोध के क्षेत्र में भी संयुक्त रूप से काम किया जाएगा। समन्वयक प्रो. आरके सोनी ने बताया 15 सितंबर को वर्तमान में रूस की भाषा व संस्कृति को पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इसके बाद करीब 250 विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। जनवरी में रूस के छात्रों का एक समूह सीसीएसयू आएगा, जो भारतीय भाषा व संस्कृति को जानेगा और समझेगा। इसके बाद सीसीएसयू की तरफ से छात्रों को पढ़ाई के लिए भेजा जाएगा। इसका पूरा मसौदा एमओयू के बाद ही बताया जा सकेगा।
विज्ञापन

सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह के लिए वेशभूषा तय
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्वत परिषद सदस्य, कार्य परिषद सदस्य व सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की वेशभूषा तय कर दी गई है। समारोह शुरू होने से एक घंटे पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह के पास बने ड्रेसिंग रूम में वेशभूषा में पहुंचकर दीक्षांत परिधान ग्रहण किए जाएंगे।

कुलसचिव धीरेंद्र कुमार की तरफ से जारी किए पत्र में कहा गया है कि पांच अक्तूबर को प्रस्तावित 35वें दीक्षांत समारोह होगा। कुलाधिपति के नेतृत्व में होने वाले समारोह में विवि से संबद्ध राजकीय एवं अनुदानित कॉलेजों के प्राचार्यों को शामिल होना है।

समारोह में समरूपता लाने के लिए वेशभूषा तय की गई है। पुरुष वर्ग को क्रीम कलर का बंद गले का सूट व काले जूते और महरून रंग का उत्तरीय पहनना है।

वहीं, महिला वर्ग को क्रीम कलर की साड़ी लाल बार्डर, लाल ब्लाउज और क्रीम कलर की स्लीवलैस जैकेट व महरून कलर का उत्तरीय पहनाना है। कुलसचिव ने कहा है कि दीक्षांत समारोह शुरू होने से एक घंटे पहले ड्रेसिंग रूम में निर्धारित वेशभूषा में पहुंचकर उत्तरीय ग्रहण करना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें