फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरवीसी के पी विश्वनाथ और आधीश की जोड़ी सबसे आगे

Sun, 16 Nov 2025 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरवीसी सेंटर में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्री-नोविस ड्रेसाज की स्पर्धा हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में चल रही इक्वेस्टि्रयन फेडरेशन ऑफ इंडिया की सीसीएन घुड़सवारी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रविवार को प्री-नोविस ड्रेसाज की स्पर्धा हुई। इसमें 55 घुड़सवारों ने भाग लिया। प्री-नोविस ड्रेसाज में आरवीसी के घुड़सवार पी विश्वनाथ ने अपने घोड़े आधीश के साथ सबसे कम 36.5 पेनल्टी लेकर बढ़त बनाई।
विज्ञापन

37.8 पेनल्टी के साथ आरवीसी सेंटर मेरठ के घुड़सवार प्रिंस अपने घोड़े वीर के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 38.2 की पेनल्टी लेकर दो घुड़सवार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। इनमें राजस्थान पुलिस के घुड़सवार जितेंद्र सिंह व उनके घोड़े सेन्योर और ध्रुव इक्वेस्टि्रयन नोड के घुड़सवार जितेंद्र व उनके घोड़े गूगल शामिल हैं। 38.7 पेनल्टी के साथ आरवीसी सेंटर मेरठ के घुड़सवार के. महेश और उनके घोड़े छावा चौथे नंबर पर चल रहे हैं। इसके बाद 39 पेनल्टी लेकर इस्टर्न कमांड के घुड़सवार मेजर विश्वदीप दहिया ने अपने घोड़े तनिश के साथ पांचवें स्थान पर बढ़त बनाई। सोमवार को नोविस व प्री-नोविस ड्रेसाइज की क्रास कंट्री स्पर्धा आयोजित होगी। इसी तरह से मंगलवार को शो जंपिंग प्रतियोगिता होगी। शनिवार को घोड़ों के मेडिकल परीक्षण के बाद नोविस ड्रेसाज की स्पर्धा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें