फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी चिंता: यूक्रेन में जंग से 20 फीसदी घटा मेरठ का निर्यात, खेल उद्योग पर सबसे ज्यादा असर, आभूषण बाजार भी प्रभावित

Fri, 25 Feb 2022 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूक्रेन और रूस के बीच जंग से मेरठ के खेल उद्योग पर भी असर पड़ा है और आभूषणों की भी प्रभावित हुई है। मेरठ का तकरीबन 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन और रूस के बीच जंग से मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स, आभूषण, आर्टिफीशियल ज्वेलरी, कार्पेट, कपड़ा, बैंडबाजा कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। उद्यमियों का कहना है कि उनके निर्यात में 20 से 30 फीसदी तक की गिरावट आई है।

विज्ञापन


आईआईए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि मेरठ का करीब 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। वाद्य यंत्रों के निर्यातक फैज आफताब ने बताया यूक्रेन और रूस में उनका माल निर्यात होता रहा है, लेकिन कोरोना के बाद से ही यह बंद है। 

यह भी पढ़ें: सनक, साजिश और हत्या: मुझसे नहीं की शादी तो कर दूंगा दीपा का कत्ल, और फिर एकतरफा प्यार में युवक ने सरेराह दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
विज्ञापन


खेल उद्योग पर सबसे ज्यादा असर
मेरठ में बने कैरम बोर्ड, क्रिकेट बैट, पेड, ग्लब्ज, हेलमेट, क्रिकेट बॉल, हैंड बॉल, फुटबॉल, स्नूकर टेबल, बिलियर्ड टेबल आदि निर्यात होते हैं। प्रीमियम लैगगार्ड के संचालक शितिज अग्रवाल बताते हैं कि पहले से ही कोरोना की वजह से संकट झेल रहे थे। अब यूक्रेन-रूस विवाद ने भी निर्यात प्रभावित किया है। गूची स्पोर्ट्स के संचालक चरणजीत भाटिया ने बताया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार प्रभावित हुआ है पर देश में मांग बढ़ी है।

आभूषण बाजार भी हुआ प्रभावित
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि स्वर्ण आभूषणों की मांग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित हुई है। मेरठ में चार बड़े निर्यातक हैं। अन्य व्यापारी मेरठ से दिल्ली और मुंबई में ज्वेलरी सप्लाई करते हैं और वहां से माल निर्यात होता है।

इन दिनों मांग में 20 फीसदी तक की कमी आई है। सरदार अहमद ने बताया कि मुंबई और दिल्ली के निर्यातक मेरठ की ज्वेलरी विदेशों में भेजते  हैं। दो वर्ष से डिमांड कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें