फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला: मेरठ के छात्र फंसे, परिजनों में डर और भय का माहौल, सरकार के प्रति गुस्सा

Thu, 24 Feb 2022 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध संकट और भी गहराता जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर बमबारी की है। वहीं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे मेरठ के कई छात्रों को बड़ा झटका लगा है। इन छात्रों को 25 फरवरी को भारत आना था लेकिन यूक्रेन में एयरपोर्ट खाली करा लिए जाने से उनकी उम्मीदें टूट गई हैं।
विज्ञापन
प्रियांशु व मेरठ में उनका परिवार बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला बोल दिया। मेरठ के कई छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, हमले के बाद वे वहां फंस गए हैं। शहर के मलियाना निवासी उपन्यासकार विनोद प्रभाकर के बेटे प्रियांशु प्रभाकर का 25 फरवरी का टिकट था, लेकिन यूक्रेन में एयरपोर्ट खाली करा लिए गए। जिससे प्रियांशु के भारत आने की उम्मीद को झटका लगा है।

विज्ञापन


प्रियांशु लगातार फोन पर परिजनों के संपर्क में हैं। प्रियांशु ने परिजनों को बताया सभी भारतीय छात्रों को यूनिवर्सिटी कैंपस में एकत्रित कर लिया गया है, जबकि कैंपस के ऊपर से रूस के लड़ाकू विमान गुजर रहे हैं। हालांकि रूस के हमले का केंद्र सेना है, जिससे वह सुरक्षित हैं। लेकिन खतरा पुरी तरह बना हुआ है। तीन दिन ये युद्ध चलने की आशंका लग रही है।

यह भी पढ़ें: सीमा विवाद का दंश झेल रहे युवा: प्रमाणपत्र न बनने से टूट रहा सरकारी नौकरी पाने का सपना, पल्ला झाड़ रहे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन की डिग्री लेने गया, लगता है रूस की डिग्री लेकर लौटेगा
पिता विनोद प्रभाकर ने कहा हमने तो यूक्रेन की डिग्री लेने भेजा था, अब लगता है कि बेटा प्रियांशु रूस की डिग्री लेकर लौटेगा। उन्होंने मामले में केंद्र सरकार पर बेरुखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा यूक्रेन का हवाई यात्रा का टिकट 30 हजार से दो गुना 60 हजार कर दिया गया।

कहा कि सरकार को जिम्मेदारी उठाते हुए यूक्रेन गए भारतीय 25-30 हजार छात्रों को निशुल्क भारत लाने का प्रबंध कराना चाहिए था। लेकिन सरकार ने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया। आज हजारों छात्रों के परिवार डर के कारण परेशान हैं। सभी अपने बच्चों के सुरक्षित रहने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें