संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। रासना स्थित श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर 2025 को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डिग्री कॉलेजों और इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह, राहुल ढढरा, समीर चौधरी, ठाकुर दिनेश सिंह सहित क्षेत्र के सभी पार्टी मंडल अध्यक्ष व महाविद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम जिला स्तरीय होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह रहेंगे। वे सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान समिति पदाधिकारी ओमेश कुमार, अजय त्यागी, राजीव त्यागी, पवन कुमार त्यागी, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, मदन पाल, संदीप और हरमीत मौजूद रहें।