फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा महोत्सव का समापन

विज्ञापन
छठ पर्व पर उगते सूर्य को जल देती महिला श्रद्धालु। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर मिल की आवासीय काॅलोनी में तीन दिवसीय छठ पूजा का मंगलवार को समापन हो गया। व्रती महिलाएं सुबह पौ फटने से पहले चिल्ड्रन पार्क स्थित जलाशय में पहुंची और उगते सूरज को अर्घ्य देकर विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला।
विज्ञापन


महिलाओं ने संतान की सलामती व परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। शुगर मिल कर्मी आंजनेय द्विवेदी व अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं द्वारा छठ मैया का व्रत पुत्र की दीर्घायु की कामना व परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए रखा जाता है। तीन दिवसीय छठ पूजा महोत्सव का मंगलवार की सुबह समापन हो गया। समापन वाले दिन व्रती महिलाओं ने व्रत सामग्री में खासकर बांस से बने दऊरा, सुपली, गन्ना, नारियल, फल-सब्जी आदि सामग्री को साथ लेकर जलाशय में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और परिक्रमा की। उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत खोला। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम के दौरान काॅलोनी वासी मौजूद रहे।

छठ पर्व पर उगते सूर्य को जल देती महिला श्रद्धालु। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें