सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित गुडविन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
शुभारंभ शिक्षकों एवं अतिथियों ने ध्वजारोहण और खेलों की शपथ दिलाकर किया। पहले दिन बालक वर्ग की दौड़ एवं बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रूमान ने पहला, शाहरुख ने दूसरा व सादिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नाहिद ने पहला, अक्शा ने दूसरा व रुखसार ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी। विद्यालय ग्रुप के चेयरमैन डीएम चौहान ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। अनुशासन और टीम भावना की सीख मिलती है। इस दौरान भारत भूषण, सलीम चौधरी, मनोज, सूरज एवं अमित चौहान सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।