मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को नगर निगम स्थित प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने अपनी पत्नी रश्मि भारद्वाज के साथ रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अभय सिंह, मुकेशसिंह, सुरेश जैन रितुराज, पवन मित्तल, अमित शर्मा, दीपक गुप्ता, आदेश लोमश त्यागी, डॉ. अजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शास्त्रीनगर ए ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राखी त्यागी, सीमा श्रीवास्तव, डॉ. वकुल रस्तोगी, दीपक राणा, ललित मोरल, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद