फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महर्षि कश्यप प्रतिमा स्थल का बैनर फाड़ने पर आक्रोश, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के बैनर को असामाजिक तत्वों को क्षतिग्रस्त, करने पर थाने तहरीर देते कश्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर पंचायत के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थल पर लगे बैनर को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इससे कश्यप समाज और महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। ट्रस्ट की ओर से हस्तिनापुर थाने में तहरीर दी गई है।
महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कश्यप के नेतृत्व में ट्रस्ट पदाधिकारी और समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। तहरीर में चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर लगे बैनर को जान बूझकर फाड़कर समाज की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कश्यप का कहना है कि महर्षि कश्यप प्रतिमा स्थल समाज की आस्था और सम्मान का केंद्र है। ऐसे में सार्वजनिक स्थल पर लगे बैनर को क्षतिग्रस्त किया जाना निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यदि आरोपियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सतीश कश्यप, सतपाल कश्यप, बाबूराम, जगत सिंह, कपिल, अंकित, संजय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुशील कश्यप ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही अपना ट्रस्ट बना लिया था और दूसरा पक्ष जबरन ट्रस्ट बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। सीओ पंकज लवानिया ने मामले की जांच पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें