फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की खुली पोल, कोर्ट के बाहर हंगामा, दरोगा सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की खुली पोल, कोर्ट के बाहर हंगामा, दरोगा निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। बीटीएस चोरी प्रकरण की विवेचना में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। कोर्ट ने आरोपियों का रिमांड मंजूर नहीं किया। इसके बावजूद भी पुलिस लोगों को अपने कस्टडी में लेना चाहती थी, जिसको लेकर कचहरी में हंगामा हो गया। विवेचना में लापरवाही मिलने पर एसएसपी ने दरोगा सतीश चंद्र गंगवार को निलंबित कर दिया है।
आरोपी पक्ष के अधिवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि बीटीएस चोरी के आरोप में पांच लोगों को लालकुर्ती पुलिस ने मंगलवार शाम प्रेस कांफ्रेंस के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनका रिमांड नामंजूर कर दिया और उन्हें छोड़ने के लिए कहा। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को नहीं छोड़ा। जिस पर कचहरी में मौजूद पांचों के परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद आरोपी पक्ष के एडवोकेट की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद पांचों लोगों को पुलिस सदर बाजार थाने में ले गई। इस पूरे प्रकरण में लालकुर्ती पुलिस की काफी किरकिरी हुई। विवेचक की घोर लापरवाही सामने आई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने विवेचक सतीश चंद्र गंगवार को सस्पेंड कर दिया है। पांचों लोग जेल जाएंगे या फिर उन्हें थाने से छोड़ा जाएगा, इसके बारे में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें