मवाना। मवाना खुर्द में खाद्यान्न वितरण धांधली में निरस्त हुई सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन हंगामे के चलते शनिवार को नहीं हो सका। भीड़ और हंगामे के चलते पुलिस बुलानी पड़ी। हाथ उठाने पर सहमति नहीं बन पाने पर बैठक स्थगित कर दी। अब 17 को पुन: बैठक बुलाई गई है।
मवाना खुर्द में खाद्यान्न वितरण में धांधली पाए जाने पर तहसील अधिकारियों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर दिया था। जिसके आज आवंटन होना था। गांव में इसके लिए पंचायतघर पर बैठक आहुत की गई थी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए तीन नामांकन आए। जिसके लिए वहां पहुंचे एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा ने हाथ उठाकर वोटिंग करने के लिए कहा। जिस पर सहमति नहीं बनी। लोगों की मांग थी कि गुप्त मतदान कराया जाए। जिसको लेकर वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। इसे देखते हुए पुलिस बुला ली गई। हंगामा तथा हाथ उठाने पर सहमति बनते न देख बैठक स्थगित कर दी। एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा का कहना है कि हाथ उठाकर वोट करने के लिए लोग तैयार नहीं थे। गुप्त वोटिंग का उनके यहां प्रावधान नहीं है। जिस कारण बैठक स्थगित कर दी है। अब 17 अक्तूबर को बैठक होगी।