कंकरखेड़ा की आर्क सिटी कॉलोनी में मेडा की कार्रवाई के दौरान मौजूद भीड़ व पुलिस।
- कार्रवाई के दौरान कई थानों का पुलिस बल रहा मौजूद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। डिवाइडर रोड स्थित आर्क सिटी कॉलोनी में सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इन्होंने मेडा की कार्रवाई को गलत बताया। मेडा की टीम ने हंगामा के बीच कार्रवाई की।
नंगलाताशी चौकी क्षेत्र में एमडीए अप्रूव्ड आर्क सिटी कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उनके पीछे एक प्रॉपर्टी डीलर अपनी कॉलोनी काट रहा है। वहीं प्रॉपर्टी डीलर उनकी कॉलोनी की दीवार तोड़कर जबरन उनकी कालोनी से रास्ता बना रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को मेडा की टीम कई थानों का पुलिस बल व जेसीबी लेकर कॉलोनी में पहुंची। लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन के सामने लेटने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर लोगों को मशीन के सामने से हटाया। मेडा की टीम ने दीवार को तोड़ दिया। अवैध निर्माण को भी हटा दिया। इस दौरान लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक हंगामा की स्थिति बनी रही। कार्रवाई के दौरान कंकरखेड़ा टीपी नगर व अन्य थानों का पुलिस मौजूद रहा। विरोध करने वालों को पुलिस ने सख्ती से समझाया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मेडा की टीम कार्रवाई के लिए गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात थी।
कंकरखेड़ा की आर्क सिटी कॉलोनी में मेडा की कार्रवाई के दौरान मौजूद भीड़ व पुलिस।