कहा कि भीतरघात हुई, जिसकी वजह से हमारी हार हुई। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. परविंदर सिंह भी निशान साधा। कहा कि वह उनसे मिलने गए थे, मगर वह चुनाव के दौरान मिले तक नहीं। इन दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई।
बैठक में पूर्व व वर्तमान विधायकों, लोकसभा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष के अलावा आदिल चौधरी, राजपाल सिंह, आकिल मुर्तजा, नीरज पाल, अंकित शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, मोहम्मद अब्बास, शशिकांत गौतम, सचिन गुर्जर, मेराज महलका और आस मोहम्मद आदि रहे।